कांग्रेस ने झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर लगाया राजद्रोह का आरोप, दर्ज किया केस

 कांग्रेस ने झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर लगाया राजद्रोह का आरोप, दर्ज किया केस

कांग्रेस के दुमका जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के खिलाफ राजद्रोह की प्राथ्मीकी दर्ज कराई है| दुमका नगर ठाणे में दर्ज प्राथ्मीकी में कहा गया है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गयी सरकार के खिलाफ साज़िश कर रहे हैं और लोकतंत्र की हत्या करने की धमकी दे रहे हैं|

दर्ज प्राथ्मीकी में लोकतंत्र की हत्या की कोशिशों पर तत्काल विराम लगाने के लिए कार्रवाई करने की मांग की गयी है| उनके खिलाफ भादवि की धरा 504 शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना,506 आपराधिक धमकी,120 बी साज़िश में शामिल होना एवं 124 ए राजद्रोह के तहत कांड सं० 298/20 दर्ज कर ली है|

इसमें सरकार के खिलाफ साज़िश रचने का आरोप लगाया गया है| प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर आरोप लगाया गया है कि उन्होनें अपने चुनावी भाषण में दो माह में झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया था| कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने इसे लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गयी सरकार के खिलाफ साज़िश बताया है|

संबंधित खबर -