लालू प्रसाद द्वारा भक्त चरणदास को दिए गए बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा, अगर यही रवैया रहा तो CM कैसे बनेंगे तेजस्वी

 लालू प्रसाद द्वारा भक्त चरणदास को दिए गए बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा, अगर यही रवैया रहा तो CM कैसे बनेंगे तेजस्वी

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरणदास पर दिए गए बयान पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने आपत्ति जताई है। विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि लालू प्रसाद ने अपशब्दों का प्रयोग किया है। कांग्रेस इसकी भर्त्सना करती है। लालू प्रसाद को राजनीति में गरिमा का ख्याल रखा जाना चाहिए। अगर यही रवैया रहा तो कांग्रेस भी संयम तोड़ने में पीछे नहीं रहेगी। फिर तेजस्वी मुख्यमंत्री कैसे बनेंगे।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि लालू प्रसाद को यह समझ नहीं आ रहा है कि बिना कांग्रेस के 19 विधायकों के समर्थन के उनके पुत्र तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। लालू यादव को यह स्पष्ट कर देना चाहिए। वे कांग्रेस से दूर होकर JDU या BJP किसके साथ जाकर अपने पुत्र को मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि यह सिर्फ किसी व्यक्ति का अपमान नहीं है बल्कि यह दलित समुदाय का अपमान है।

आपको बता दें उन्होंने कहा आखिर उन्हें दलित समुदाय से इतनी परेशानी क्यों है? आरोप लगाया कि लालू यादव पुत्रमोह में सामंतवादी होते जा रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस नेता अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि उपचुनाव में होने वाली अपनी हार निश्चित जानकर राजद नेताओं के बोल बिगड़ गए हैं। वे भाजपा-जेडयू पर हमला बोल ने बजाय कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि लालू यादव हमेशा से दलितों का अपमान करते रहे हैं। जेल जाने के बावजूद उनमें कोई बदलाव नहीं आया है।

संबंधित खबर -