पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 77वें जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

 पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 77वें जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के आज 77वें जन्मदिवस है। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 में मुंबई में हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद साल 1984 में राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे। आज पूरे देश मे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उनका जन्मदिवस मना रहे हैं।इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीर भूमि पहुंचकर पूर्व पीएम और अपने स्वर्गीय पिता राजीव गांधी को उनकी जयंती की मौके पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके साथ लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कई अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे। वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’

आपको बता दें कि अब तक कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव गांधी के जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मानते आए है। लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आज के दिन को सद्भावना दिवस के तौर पर मनाए जाने का निर्देश अपने सभी विभागों को दिया है। वही, पीएम नरेन्द्र मोदी ने सिर्फ ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है।

संबंधित खबर -