बिहार के लिए कांग्रेस आज जारी करेगी अपना घोषणा पत्र

 बिहार के लिए कांग्रेस आज जारी करेगी अपना घोषणा पत्र

बिहार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही कांग्रेस आज अपना घोषणा पात्र जारी कर रही है| कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, कांग्रेस के मीडिया एवं संचार विभाग के अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.मदन मोहन झा आदि नेता इसे लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं| इनके अलावा बिहार कांग्रेस के कुछ और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे|

जानने की बात यह है कि कांग्रेस राजद के साथ महागठबंधन में शामिल है और विधानसभा चुनाव के लिए हुए सीटों के बंटवारे में उसे 70 सीटें मिली थी|

अब तक इस पार्टी ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं| सबसे ज्यादा टिकट सवर्णों को दिया है, उसके बाद दलित और फिर मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव में उतारे हैं| सवर्णों में पार्टी ने 9 ब्राह्मण उम्मीदवार बनाए हैं| जबकि, अनुसूचित जाति से 14 और 12 मुस्लिम उम्मीदवार हैं| ऐसा माना जाता रहा है कि मुसलमान कांग्रेस के परम्परागत वोट बैंक रहे हैं| मगर बिहार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मुस्लिमों से ज्यादा ब्राह्मण व दलित मतदाताओं पर फोकस किया है|

संबंधित खबर -