बिहार में CBSE स्कूलों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी, पिछले 5 साल में दोगुनी वृद्धि

 बिहार में CBSE स्कूलों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी, पिछले 5 साल में दोगुनी वृद्धि

बिहारमें सीबीएसई (CBSE) स्कूलों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी रही है। यू-डायस रिपोर्ट 2020-21 के अनुसार पिछले 5 साल में सीबीएसई स्कूलों की संख्या में दोगुनी वृद्धि हुई है। वर्ष 2018 में 10वीं तक के पांच हजार सीबीएसई स्कूल थे। अब यह संख्या बढ़ कर 10,376 हो गई है।

वहीं 12वीं की बात करें तो 581 स्कूल हैं। जबकि वर्ष 2018 में 12वीं के 451 सीबीएसई स्कूल थे। पिछले पांच साल में 12वीं के लिए केवल 30 स्कूलों को ही की मान्यता दी गई है। यू-डायस रिपोर्ट के मुताबिक , राज्य भर में 10,957 स्कूल CBSE से मान्यता प्राप्त हैं। CISCE की बात करें तो राज्य भर में 10वीं तक 68 और 12वीं तक के मात्र 12 स्कूल हैं।

आपको बता दें हर साल 2 लाख से अधिक छात्रों का नामांकन निजी स्कूल की कक्षा एक में होता है। ये छात्र 10वीं तक तो CBSE और CISEC स्कूल में पढ़ लेते हैं। लेकिन उसके बाद दिक्कत होती है। 12वीं तक 581 स्कूलों में औसतन 23 हजार 240 नामांकन हो पाता है। 10वीं में हर साल डेढ़ लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होते हैं। वर्ष 2021 में जहां एक लाख 20 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए वहीं 2022 में एक लाख 5 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

संबंधित खबर -