महिला IPS ऑफिसर की 12 साल की नाबालिग लड़की से कुक कर रहा था दुष्कर्म की कोशिश, गिरफ्तार

 महिला IPS ऑफिसर की 12 साल की नाबालिग लड़की से कुक कर रहा था दुष्कर्म की कोशिश, गिरफ्तार

एक महिला IPS ऑफिसर की 12 साल की नाबालिक लड़की से घर में काम करने वाला कुक दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। इस मामले में 53 वर्षीय आरोपित कुक बच्चा कुमार के खिलाफ महिला थाने में FIR दर्ज कराई गई। उसके बाद बीते दिन मंगलवार की देर रात पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, आरोपित कुक कई साल से महिला आईपीएस के घर में काम कर रहा था।

बता दें कि पीड़िता के पिता भी अधिकारी हैं। कुक की मौजूदगी में ही आईपीएस की बेटी का जन्म हुआ था। मंगलवार को किसी काम से पीड़िता की मां अपने पति के साथ घर से बाहर गईं थीं। इसी बीच घर में नाबालिग को अकेले देखकर कुक की नीयत खराब हो गई। नाबालिग अपने कमरे पढ़ रही थी। तभी कुक उसके कमरे में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और नाबालिग से बदसलूकी करते हुए गलत नीयत से उसका पैर दबाने लगा। नाबालिग द्वारा गलत हरकतों का विरोध करने पर भी आरोपित नहीं माना।

उसके बाद नाबालिग जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो कुक कमरे से भाग गया। पीड़िता ने इस घटना की जानकारी फोन से अपनी मां को दी। इस बार को सुनते ही महिला आईपीएस ऑफिसर के पैरों तले जमीन खिसक गयी। वह भागते हुए घर पहुंची और बेटी से घटना की बिन्दुवार जानकारी ली। बाद में इसकी शिकायत महिला थाने की पुलिस से की।

आपको बता दें कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपित कुक बच्चा कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़। इसकी पुष्टि महिला थाना प्रभारी किशोरी सहचरी ने की है।

संबंधित खबर -