दिल्ली में प्रदूषण से बढ़ रहा कोरोना

 दिल्ली में प्रदूषण से बढ़ रहा कोरोना

दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं| देश में कम हो रहे कोरोना से संक्रमण के

COVID-19 situation in Delhi should come under control in 7-10 days: Arvind  Kejriwal - The Economic Times

मामले दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं| इसने सरकार की चिंता भी बढ़ा दिया है| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे प्रदूषण को वजह बताया है| मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कोरोना को कंट्रोल करने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है|

उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते कई कदम उठाए जाएंगे| सीएम केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि हफ्ते या 10 दिन में कोरोना काबू में आ जाएगा| उन्होंने 14 नवंबर को 7.39 बजे मंत्रियों के साथ अक्षरधाम मंदिर में दिवाली पूजन करने की जानकारी देते हुए लोगों से उसी समय अपने-अपने घर में पूजन करने की अपील की| केजरीवाल ने कहा कि दिवाली पर पूजन से दृश्य-अदृश्य

Arvind Kejriwal Does Not Have Coronavirus, Tests Negative

शक्तियों का आशीर्वाद दिल्ली के लोगों को मिलेगा|

सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले 10-12 साल से पराली जलाए जाने का धुंआ दिल्ली में आता है| एक माह तक उत्तर भारत में धुंआ ही धुंआ रहता है| उन्होंने कहा कि हर साल अक्टूबर और नवंबर के महीने में पूरा उत्तर भारत और यहां के किसान परेशान रहते हैं| किसान पराली जलाना नहीं चाहते| जहां पराली जलाई जाती है, वहां गांव वालों का जीना मुश्किल हो जाता है| पंजाब और हरियाणा के लोग धुंए से दुखी हैं| उन्होंने पराली को खाद में तब्दील करने वाला बायो डिकम्पोजर बनाने के लिए पूसा इंस्टिट्यूट का आभार व्यक्त किया|

केजरीवाल ने कहा कि किसानों के पराली जलाने पर मिट्टी खराब होती है और धुंआ भी होता है| बायो डिकम्पोजर से मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ती है और धुंआ भी नहीं होता| दिल्ली सरकार ने पूसा इंस्टीट्यूट के बायो डिकम्पोजर का दिल्ली में खेती के करीब 2000 एकड़ भूभाग पर मुफ्त में छिड़काव कराया था| बायो डिकम्पोजर के 24 गांव के नतीजे आए हैं| वैज्ञानिकों का कहना है कि 95 फीसदी पराली खाद में बदल गई है|

उन्होंने कहा कि बायो डिकम्पोजर पर 30 रुपये प्रति एकड़ का खर्च है| यह राज्य सरकारें भी आसानी से उठा सकती हैं| सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार यह रिपोर्ट एयर क्वालिटी कमीशन के सामने रखेगी|

संबंधित खबर -