आम आदमी पार्टी ने कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में ऑक्सीजन जांच केंद्र का शुभारंभ किया

 आम आदमी पार्टी ने  कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में ऑक्सीजन जांच केंद्र का शुभारंभ किया

पटना के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आम आदमी पार्टी महिला शक्ति की ओर से एलआईजी हाऊसिंग कॉलोनी पत्रकार नगर में ऑक्सीजन जांच केंद्र का शुभारंभ प्रदेश महिला शक्ति अध्यक्ष उमा दफ्तुआर के नेतृत्व में किया गया। दिल्ली सीएम केजरीवाल के कामों से प्रभावित होकर महिलाओं में आम आदमी पार्टी के प्रति उत्साह दिखा। 

ऑक्सीजन जांच केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर चार महिलायें, संगीता राय, प्रमिला कुमारी, सोनी कुमारी और रिंकु कुमारी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। जिन्हें ऑक्सी मित्र की जिम्मेवारी महिलाशक्ति अध्यक्ष उमा दफ्तुआर ने सौंपी है। ऑक्सीजन जांच केंद्र पर बच्चे, युवा, महिला, पुरूष और लगभग 200 बड़े बुजुर्ग की ऑक्सीजन एवं पल्स स्तर की जांच की गई। सबने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की इस ड्रीम प्रोजेक्ट की सराहना व स्वागत कर जय-जयकार के नारे लगाये। वहां उपस्थित सभी के चेहरे पर मुस्कान थी।


इस अवसर पर उमा दफ्तुआर (प्रदेश महिला अध्यक्ष) ने कहा कि कोरोना से डरने का नहीं, बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग अपनाकर एवं मास्क लगाकर डट कर काम कर कोरोना संक्रमण पर विजय प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम में मृणाल कुमार राज जो आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी है, उन्होंने लोगों का ऑक्सीजन जांच केंद्र पर उत्साह देखकर कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का यह ड्रीम प्रोजेक्ट बिहार की आम जनता के लिए वरदान साबित होगा। इसे आम जनता के लिए गली, मुहल्लों में खोलकर सुविधा दी जा रही है।


कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी की ओर से कला व संस्कृति के महासचिव रणजीत कृष्णा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, अजय कुमार सिन्हा, सरदार महेंद्र पाल, राजु कुमार, निकेस कुमार, मयंक नंदन वार्ड प्रभारी, आलोक कुमार, सिकन्दर एवं अन्य उपस्थित थे।

 संवाददाता, एबी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -