Corona Updates : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 37 हजार 704 नए मामले दर्ज, 703 लोगों की मौत

 Corona Updates : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 37 हजार 704 नए मामले दर्ज, 703 लोगों की मौत

Corona Updates : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 37 हजार 704 नए मामले सामने आए। जो कि बीते दिन गुरुवार की तुलना में यह आंकड़ा 9 हजार 550 कम है। इस दौरान 703 मरीजों की मौत हुई। जबकि 2 लाख 42 हजार 676 मरीज रिकवर हुए हैं। इस तरह अब तक कोविड-19 को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 3.63 करोड़ से ज्यादा हो गई है। फिलहाल रिकवरी रेट 93.31% है।

देश में इस समय कोरोना के 21 लाख 13 हजार 365 मरीजों का इलाज जारी है। एक्टिव केस की दर 5.43% है। वहीं,ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,050 हो गई है। गुरुवार की तुलना में इसमें 3.69% की बढ़ोतरी हुई है।

आपको बता दें, बीते दिन शुक्रवार को देशभर में कोरोना से 703 लोगों की मौत हुई है। जबकि एक दिन पहले 491 लोगों की मौत हुई थी। ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों में 3.63 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 48,270 नए मामले सामने आये जिनमें ओमीक्रोन के 144 मामले शामिल हैं। वहीं 52 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। दैनिक कोविड-19 संक्रमण एक दिन पहले की तुलना में 2,073 बढ़ गया हैं।

संबंधित खबर -