कोरोना का कहर :पिछले 24 घंटों में 152,879 नए कोरोना केस आए ,839 लोगों ने गवाई जान

 कोरोना का कहर :पिछले 24 घंटों में 152,879 नए कोरोना केस आए ,839 लोगों ने गवाई जान

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर हर दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रही है| शनिवार को रोजाना संक्रमण के नए मामलों का आंकड़ा डेढ़ लाख भी पार कर गया| छठी बार देश में एक लाख से ज्यादा कोरोना केस आए| स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 152,879 नए कोरोना केस आए और 839 लोगों की जान चली गई है| हालांकि 90,584 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं| इससे पहले शुक्रवार को 145,384 नए केस आए थे| बीते दिन 17 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा मौत दर्ज की गई हैं|

आज देश में कोरोना की स्थिति-

कुल कोरोना केस- एक करोड़ 33 लाख 58 हजार 805
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 20 लाख 81 हजार 443
कुल एक्टिव केस- दस लाख 46 हजार 631
कुल मौत- 11 लाख 8 हजार 87
कुल टीकाकरण- 10 करोड़ 15 लाख 95 हजार 147 डोज दी गई
महाराष्ट्र में सख्त लॉकडाउन की आहट
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोविड-19 की चिंताजनक स्थिति के मद्देनजर लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं| साथ ही उन्होंने जीवन रक्षा और कोरोना वायरस के प्रसार की कड़ी को तोड़ने के लिए सख्त पाबंदियां लगाने की बात कही|

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है| पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 55 हजार 411 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं| इसके साथ ही अब कुल मामले बढ़कर 33 लाख 43 हजार 951 हो गए हैं| इस दौरान राज्य में 309 लोगों ने वायरस की चपेट में आकर दम तोड़ दिया| राज्य में अब मृतकों का आंकड़ा 57 हजार 638 तक पहुंच गया है|

अबतक 10 करोड़ टीके दिए गए
देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी| 10 अप्रैल तक देशभर में 10 करोड़ 15 लाख 95 हजार 147 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं| बीते दिन 35 लाख 19 हजार 987 टीके लगे| वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था| 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है|

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.27 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 91 फीसदी है| एक्टिव केस बढ़कर करीब 8 फीसदी हो गया है| कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 4वां स्थान है|

संबंधित खबर -

2 Comments

Comments are closed.