बिहार की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी,मोकामा में RJD और गोपालगंज में BJP आगे

 बिहार की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी,मोकामा में RJD और गोपालगंज में BJP आगे

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की निगरानी में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आज रविवार को जारी है। गोपालगंज से RJD उम्मीदवार मोहन गुप्ता एक बार फिर पिछड़ गये है। वहां BJP उम्मीदवार कुसुम देवी आगे चल रही हैं। दूसरी ओर मोकामा में RJD कैंडिडेट नीलम देवी आगे चल रही हैं।  मोकामा में 21 राउंड में गिनती होगी जबकि गोपालगंज में  24 राउंड में मतगणना की जाएगी। 

आपको बता दें मोकामा में RJD निर्णायक जीत की ओर अग्रसर है। 18 राउंड की गिनती हो चुकी है और मात्र 3 राउंड की काउंटिंग बची है। इस राउंड के बाद राजद उम्मीदवार नीलम देवी को 70746 वोट मिले हैं जबकि BJP प्रत्याशी सोनम देवी को 54258 मत मिले हैं। राजद प्रत्याशी 16488 मतों से आगे चल रही हैं। 

वही गोपालगंज में BJP की बढ़त जारी है।  18 राउंड की गिनती हो चुकी है। बीजेपी उम्मीदवार को कुल 5394 मत मिले हैं और राजद को 51989 मत प्राप्त हुए। बीजेपी की कुसुम देवी 1705 मतों से आगे चल रही हैं।

संबंधित खबर -