रोटरी चाणक्या के सौजन्य से सात लोगों का सफल मोतियाबिंद का ऑपरेशन

 रोटरी चाणक्या के सौजन्य से सात लोगों का सफल मोतियाबिंद का ऑपरेशन


रोटरी चाणाक्या जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिये सदैव तैयार : अभिषेक अपूर्व
मानवता की सेवा के लिये तत्पर है रोटरी चाणक्या : डा. नम्रता आनंद


अर्वना जैन ने कहा कि रोटरी चाणक्या के सौजन्य से वर्ष भर विभिन्न प्रकार की सामाजिक और परोपकार की गतिविधियां करवाई जाती हैं। इनमें नि:शुल्क मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर, पौधारोपण, जरूरतमंदों के लिए भोजन, कपड़े व बच्चों को शिक्षा के लिए सहायता देना प्रमुख हैं। रोटरी चाणक्या के सचिव अभिषेक अपूर्व ने कहा,मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। रोटरी चाणक्या के सभी सदस्यों के अंदर मानवता भरी है जिस कारण वे सभी की सेवा के लिये सदैव तत्पर रहते हैं।उन्होंने कहा कि हर सामर्थ्‍यवान लेगों को इस दिशा में आगे आने की जरूरत है। यदि अन्‍य लोग मानवता की सेवा के लिए आगे आए तो गरीब और जरूरतमंद लोगों का दुख कम होगा।


रोटेरियन नम्रता आनंद ने कहा, रोटरी चाणक्या निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर है। इसके सभी सदस्य अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की सेवा करते हैं।रोटरी चाणक्य के सौजन्य से समय-समय पर जरूरतमंदों ,वृद्धों ,अनाथालय के अनाथ बच्चों ,झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों ,कैंसर पीड़ितों को, दिव्यांगों की सेवा की जाती रही है।रोटरी चाणक्या समय-समय पर सामाजिक हित के इन कार्यों में अपनी भागीदारी करता रहता है और आगे भी मानव सेवा के इन कार्यों में अग्रणी रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में ललित दलानिया, अंजनी बंका, राखी शर्मा, संदीप चौधरी, सचिव अभिषेक अपूर्व, कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, दीपक सराफ, वर्षा झुनझुनवाला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

सावेरी वर्मा ने लिखा टीवी शो हुनरबाज का टाइटल ट्रैक
मुंबई, 29 जनवरी बॉलीवुड की जानीमानी गीतकार सावेरी वर्मा ने बहुचर्चित टीवी शो हुनरबाज का टाइटल ट्रैक लिखा है। सावेरी वर्मा ने एक बार फिर अपनी कलम का हुनर दिखाया है। बहुचर्चित टीवी शो हुनरबाज़, जिसमें परिणति चोपड़ा ने अपना टीवी डेब्यू किया उसका टाइटल ट्रैक सावेरी वर्मा ने बख़ूबी लिखा है।
सावेरी वर्मा ने बताया की इस गाने को संगीत आदित्य पुष्करना ने दिया है, जो बहुत ही ख़ूबसूरत बन पड़ा है। उन्होंने बताया कि यह शो हर शनिवार और रविवार को रात 09 बजे कलर्ज़ टीवी पर प्रसारित किया जाता है।

संबंधित खबर -