COVID-19 वैक्सीन बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में मुफ्त में उपलब्ध होनी चाहिए बोले सीएम अरविन्द केजरीवाल

 COVID-19 वैक्सीन बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में मुफ्त में उपलब्ध होनी चाहिए बोले सीएम अरविन्द केजरीवाल

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वहां की जनता से वादा किया है कि अगर उनकी पार्टी दोबारा सत्ता में आयी तो लोगों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में दी जाएगी। भाजपा के इसी चुनावी वादे पर राजनीति बिहार से लेकर दिल्ली तक गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि COVID-19 वैक्सीन बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में मुफ्त में उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना से देश भर के लोग परेशान हैं।

सीएम केजरीवाल ने दो फ्लाईओवर का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से कहा, पूरे देश को मुफ्त COVID-19 वैक्सीन मिलनी चाहिए। यह पूरे देश का अधिकार है। सभी लोग कोरोनावायरस से परेशान हैं, इसलिए वैक्सीन देश के लिए मुफ्त होनी चाहिए।

बिहार में भाजपा के चुनावी वादे के बाद विपक्षी पार्टियां सत्तारूढ़ दल नीतीश सरकार को घर रही हैं। चूकिं भाजपा भी सरकार में है इसलिए विरोधी कह रहे हैं कि बिहार ही क्यों पूरे देश में कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में मिलना चाहिए।

बता दें कि सीएम केजरीवाल ने शनिवार को सीलमपुर और शास्त्री पार्क फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहले की जितनी सरकारें थी, उनमें से किसी ने यमुनापार के ऊपर ध्यान नहीं दिया। आज तक यमुनापार के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ। कोई मुख्यमंत्री जीतने के बाद यमुनापार के लोगों की तरफ नहीं आता था, उसने कभी ध्यान नहीं दिया। मैं मुख्यमंत्री बनने के पहले यमुनापार में ही रहता था।

तो मुझे पता है कि यमुनापार के लोगों को क्या-क्या दिक्कतें आती थीं। इसीलिए हमने यमुनापार के लिए सिग्नेचर ब्रिज बना दिया। सिग्नेचर ब्रिज बनने के बाद काफी सहूलियत हो गई है। अब इन दोनों फ्लाई ओवर बनने के बाद रोज सुबह-शाम दफ्तर आने-जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी और यमुनापार के लोगों की खूब तरक्की होगी।

संबंधित खबर -