Mahindra और Ford के रिश्तों में आई दरार, जानिए क्या रही इसकी वजह

 Mahindra और Ford के रिश्तों में आई दरार, जानिए क्या रही इसकी वजह

अमेरिका की ऑटो कंपनी फोर्ड मोटर (Ford Motor Company) ने शुक्रवार को बताया है कि उसने और भारत की महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के साथ अपने जॉइंट वेंचर (Joint Venture) को रद्द कर दिया है। लेकिन दोनों कंपनियां भारत में अपने स्वतंत्र परिचालन को जारी रखेगी। फोर्ड मोटर कंपनी ने एक बयान में कहा कि दोनों कंपनियों ने अक्टूबर 2019 में इस संबंध में एक निश्चित समझौता किया था, जिसकी अवधि 31 दिसंबर 2020 को खत्म हो गई। लेकिन कंपनियों ने समझौते को अंतिम रूप देने के बजाय उसे खत्म करने का फैसला किया है।

इस वजह से टूटा रिश्ता

फोर्ड प्रवक्ता टी.आर. रीड के मुताबिक दोनों कंपनियों के बीच हुए इस ब्रेकअप की वजह कोरोना महामारी रही है। पिछले 15 महीनो में हुए वैश्विक आर्थिक और व्यावसायिक स्थितियों में बुनियादी बदलावो के चलते ये फैसला किया गया है। अक्टूबर 2019 में समझौते के बाद फोर्ड और महिंद्रा ने कहा था कि गाड़ियां तैयार करने का खर्च घटाने और विकासशील देशों में उन्हें बेचने के लिए ज्वाइंट वेंचर बनाया जाएगा। तब उन्होंने कहा था कि मिड-साइज एसयूवी समेत तीन यूटिलिटी व्हीकल लांच किए जाएंगे। इसके अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को मिलकर डेवलप किया जाएगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज की दी जानकारी में कहा कि इस फैसले का उसके प्रोडक्ट प्लान पर कोई असर नहीं होगा।

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h58n

संबंधित खबर -