Crime News: मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों ने 17 वर्षीय युवक को मारी गोली, दो गिरफ्तार

 Crime News: मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों ने 17 वर्षीय युवक को मारी गोली, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों ने 17 वर्षीय युवक को गोली मार दिया। युवक के गर्दन में दो गोली लगी है। गोली लगने के कारण युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना कांटी थाना क्षेत्र के कांटी थर्मल गेट के पास की है। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई। वही, घटना को अंजाम देने के बाद तीन अपराधी मौके से फरार हो गए। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा कि कांटी थर्मल गेट पर कुछ लोग विभिन्न मांगो को लेकर धरना पर बैठे थे। इसी बीच युवक भी वहा आया। उसके आते ही पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। युवक पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का महौल बन गया । लोगों ने मामले की जानकारी कांटी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची कांटी पुलिस ने घायल को लोगों की मदद से अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

आपको बता दें मृतक कांटी थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी राहुल कुमार था। उसकी मौत होने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। मौके पर हंगामा करने लगे। इस पर कांटी पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगो को किसी तरह शांत कराया। बताया जा रहा है युवक आंध्र प्रदेश में रहता था। वह आज ही लौटा था। इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। फ़िलहाल घटना की छानबीन की जा रही है। दो अपराधियों को पकड़ा गया है। एक अपराधी फरार है। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है।

संबंधित खबर -