Crime News: बिहार में सोना लूटपाट करने वाले पुलिस जवान की जाएगी नौकरी

 Crime News: बिहार में सोना लूटपाट करने वाले पुलिस जवान की जाएगी नौकरी

यूपी के कारोबारी से सोना लूट में शामिल बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSP) के दो सिपाहियों की नौकरी जाएगी। दोनों को विभागीय कार्यवाही के बाद सेवा से बर्खास्त किया जा सकता है। ADG मुख्यालय जेएस गंगवार ने यह जानकारी दी है। एडीजी ने कहा कि  सिपाही शशिभूषण सिंह और पंकज परमार के खिलाफ विभाग सख्त एक्शन लेगा।

जानकारी के अनुसार शशिभूषण की पहले भी सोना लूट कांड में संलिप्तता की जानकारी पुलिस को मिली है। वह लुटेरों के संपर्क में रहता है। BSP के सिपाही शशिभूषण सिंह और पंकज परमार की संलिप्तता छपरा के भगवान बाजार में स्वर्ण व्यवसायी से कैश व सोना लूट में सामने आई है।

आपको बता दें पुलिस ने न सिर्फ दोनों को गिरफ्तार किया है बल्कि उनकी निशानदेही पर लूटा गया सोना भी बरामद किया है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने अपरहण की शिकायत की थी। पटना में नाटकीय अंदाज में पुलिस ने उसे सादे लिवास में उठा लिया था।

संबंधित खबर -