6 May: जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

 6 May: जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें AB Bihar News पर

Top 10 news

शुरुआत राज्य की कुछ बड़ी ख़बरों के साथ,

  • नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 9 मई को दोपहर दो बजे आरजेडी के विधायकों और नेताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे। इस मौके पर लालू यादव भी मौजूद रहेंगे। आरजेडी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है। इस संबंध में पार्टी नेता शक्ति यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी नेता मीटिंग में जुड़ेंगे और लालू यादव का मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। लोकतंत्र और देश दोनों को महफूज रखना जरूरी है। आज देश में सरकार नाम की चीज़ नहीं है।
  • बिहार में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर नीतीश सरकार ने 5 मई से 15 मई तक लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान सूबे के हर जिलों में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है लेकिन आपराधिक घटनाएं बदस्तूर जारी हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में चौबीस घंटे के भीतर विवाहित महिला समेत चार लोगों की हत्या कर दी गई। 
  • स्वास्थ्य विभाग ने निजी एम्बुलेंस चालकों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए निजी एम्बुलेंस का किराया तय कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख डॉ. नवीन चंद्र प्रसाद ने बुधवार को किराया निर्धारण सम्बन्धी आदेश जारी कर दिया। 
  • बिहार पुलिस ने अपने अफसरों और जवानों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। राज्य में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। एडीजी मुख्यालय जितेन्द्र कुमार के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन को सफलतापूर्वक लागू करने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे देखते हुए अधिकारियों व कर्मियों के अवकाश अगले आदेश तक रद्द किए जाते हैं। 

अब रुख करते हैं देश की बड़ी खबरों का,

  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई है तो 5 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि कोरोना के लक्षण होने पर परिवार ने किसी झोलाछाप डॉक्टर की सलाह पर होम्योपैथिक दाव पी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दूसरे संभावित एंगल से भी जांच कर रही है।
  • पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को ममता बनर्जी सरकार ने 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। ममता बनर्जी ने राहत का ऐलान करते हुए कहा कि यह रकम बिना किसी भेदभाव के वितरित की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव के बाद हुई हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया।
  • मथुरा के वृंदावन में यमुना में बहते नवजात के लिए वहां के लोग फरिश्ता बनकर सामने आए हैं। पानी गांव पुल के पास गुरुवार सुबह यमुना नदी में एक नवजात बहता हुआ मिला है। एक या दो दिन का नवजात तसले में रखा हुआ था। नवजात को बहता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने नवजात को  जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने नवजात को ऑब्जर्वेशन में रखा है। फिलहाल बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है। 
  • महामारी से जूझ रहे भारत में हाहाकार के हालात देखने को मिल रहे हैं, बढ़ते केसेस के बीच मरीज कई तरह की हेल्थ केयर की कमियों का सामना कर रहे हैं। वहीं इस मुश्किल वक्त में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपने-अपने तरीके से मदद करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच अभिनेता सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। 

अब एक नजर दुनिया की बड़ी ख़बरों पर,

  • दुनिया में 15 करोड़ से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिन्हें दो जून का खाना भी मुश्किल से नसीब नहीं हो रहा है। इनमें से एक लाख 33 हजार लोग भूख के कारण मौत के नजदीक हैं। संयुक्त राष्ट्र की 55 देशों पर 2020 में तैयार की गई एक रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है। 
  • कुलभूषण जाधव की मौत की सजा के मामले की सुनवाई कर रही पाकिस्तानी की एक शीर्ष अदालत ने भारत से मामले में कानूनी कार्रवाई में सहयोग करने के लिए कहा है। साथ ही उसने कहा कि अदालत में पेश होने का मतलब संप्रभुत्ता में छूट नहीं है। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने बुधवार को पाकिस्तान के कानून एवं न्याय मंत्रालय की याचिका पर सुनवाई शुरू की जिसमें जाधव के लिए वकील नियुक्त करने की मांग की गई है।

संबंधित खबर -