29 सितंबर को स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट में डांडिया नाइट का आयोजन

 29 सितंबर को स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट में डांडिया नाइट का आयोजन

पटना : स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के सौजन्य से नवरात्रि के अवसर पर आगामी 29 सितंबर को डांडिया नाइट सीजन 03 का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी के गौड़ियामठ स्थित स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट में 29 सितंबर को संध्या 05 बजे से डांडिया नाइट सीजन 03 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मशहूर गायकों के साथ राजधानीवासी भी डांडिया की धुन पर थिरकेंगे। डांडिया नाइट में गर्लस और परिवार के लोगों को ही इंट्री मिलेगी।

स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के डायरेक्टर हर्ष सिन्हा ने बताया कि नवरात्रि का त्योहार पूरे भारत में ही उत्साह से मनाया जाता है और डांडिया सेलिब्रेशन इस त्योहार को और खास बना देता है।नवरात्रि का त्योहार डांडिया सेलिब्रेशन के बिना अधूरी सी लगती है। नवरात्रि के दौरान कई स्थानों पर डांडिया नाइट का आयोजन किया जाता है।

उन्होंने कहा हमलोग डांडिया को धूमधाम के साथ मनाते रहे हैं।सभी लोग इसमें अपने परिवार और बच्चों के साथ शामिल रहते हैं, जिससे हमारी संस्कृति की पहचान दिखती है। नवरात्र में हम सभी उत्सवी माहौल में रहते हैं। डांडिया नाइट खेलो डांडिया के लिये इंट्री फी 299 रूपये रखी गयी है। इस डांडिया नाइट में फन, मस्ती, डांडिया, झिझिया और फोक डांस होगा।

संबंधित खबर -