हरियाणा में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारियों का डेटा होगा ऑनलाइन

 हरियाणा में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारियों का डेटा होगा ऑनलाइन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) पोर्टल पर बोर्ड, निगमों, विश्विद्यालयों आदि सहित सभी कर्मचारियों का डाटा संबंधित नोडल अधिकारियों द्वारा 30 नवंबर तक अपलोड किया जाए।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ऑनलाइन आरक्षण रोस्टर प्रणाली बनाने और रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने के लिए भर्ती एजेंसियों को पदों की जानकारी देने के लिए एक ऑटोमेटिड सिस्टम विकसित करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने की एचआरएमएस पोर्टल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

मुख्यमंत्री सोमवार को चण्डीगढ़ में एचआरएमएस पोर्टल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ और कल्याण से संबंधित विभन्नि मुद्दों पर भी चर्चा की गई। 50/55 वर्ष से अधिक आयु के बाद सेवा में विस्तार के मामलों का समय पर निपटान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे सभी मामलों पर एडवांस में निर्णय लेने के लिए सभी विभागों को एचआरएमएस पोर्टल का उपयोग करना चाहिए।

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/pos

ts/1651984319136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igs

hid=1u7b09t0h583n

संबंधित खबर -