उत्तर भारत के कई राज्यों में गुरुवार को हुई बारिश से तापमान में आई गिरावट

 उत्तर भारत  के कई राज्यों में गुरुवार को हुई बारिश से तापमान में आई  गिरावट

उत्तर भारत के कई राज्यों में गुरुवार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली| अगले दो दिनों तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है| वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते पारा गिर गया| दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई| मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, चंडीगढ़ में 6.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा|

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के 9 जिलों में शुक्रवार को कहीं-कहीं पर गरज के साथ बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावना है| IMD के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पी के साहा ने बताया कि जिन 9 जिलों में कहीं-कहीं पर गरज के साथ बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावना है, उनमें- ग्वालियर, दमोह, सागर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, भिंड, मुरैना एवं श्योपुर शामिल हैं| उन्होंने कहा कि इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है|

हिमाचल प्रदेश में शिमला, कुफरी, मनाली, डलहौजी और नारकंडा समेत पर्यटन स्थलों पर बीते दिन ताजा बर्फबारी हुई| शिमला स्थित मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि बृहस्पतिवार को ज्यादातर स्थानों पर बर्फबारी हुई| उन्होंने बताया कि शिमला जिले के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से भारी बर्फबारी हुई| शिमला सिटी में बृहस्पतिवार को 2021 की पहली बर्फबारी हुई| उन्होंने कहा कि राज्य में तापमान कई डिग्री नीचे चला गया और बर्फ के कारण कई सड़कें बंद हो गईं|

संबंधित खबर -