दीपावली में जगमगाएंगे गोबर से बने दीपक, जैसलमेर में वातावरण शुद्ध रखने के लिए शुरू किया गया अभियान

राजस्थान के जैसलमेर जिले में आगामी दीपावली को लेकर वातावरण की शुद्धता को बरकरार रखने के लिए गाय के गोबर से बने दीपक वितरित किये जाने के लिए तैयारी की जा रही है| राष्ट्रीय कामधेनु आयोग द्वारा इस साल पूरे देश में 11 करोड़ परिवारों को गोबर से बने दीयों के अभियान से जोड़ा जाएगा जिसके लिए जैसलमेर में भी लोगों ने तैयारी कर ली है| गौरतलब है कि जैसलमेर हर त्यौहार पर गोबर से उत्पादों का उपयोग कर वातावरण शुद्धि के लिए प्रयास करते हैं| इस बार भी दीपावली पर गोबर से बने दीये जलाए जाएंगे|
