बिहार में घर से भागी और मानव तस्करी से मुक्त करायी गई लड़कियों के लिए खुलेगा रक्षा गृह ; CM नीतीश कुमार

 बिहार में घर से भागी और मानव तस्करी से मुक्त करायी गई लड़कियों के लिए  खुलेगा रक्षा गृह ; CM नीतीश कुमार

बिहार में घर से भागी और मानव तस्करी से मुक्त करायी गई लड़कियों के लिए रक्षा गृह खुलेगी। महिला एवं बाल विकास निगम सभी जिलों में रक्षा गृह खोलेगा। इन रक्षा गृह में 50 लड़कियों को रखने की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल बालिका गृह में घर भागी हुई, भूली भटकी और आपराधिक घटनाओं में संलिप्त लड़कियों को एक साथ रखा जाता है। इससे सामान्य लड़कियों को काफी दिक्कत होती है।

इस संबंध में समाज कल्याण के निदेशक राजकुमार ने बताया कि सभी जिलों में रक्षा गृह बनेगा। उन्होंने बताया कि रक्षा गृह में सुरक्षा के साथ उनके हुनर को निखारने का काम किया जाएगा। इसके पहले भी महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से 5 जिलों में रक्षा गृह खोले गए थे। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के बाद रक्षा गृह को बंद कर दिया गया था। जिसके कारण घर से भागी और मानव तस्करी से मुक्त करायी गई लड़कियों को भूली भटकी लड़कियों के साथ रखा जाने लगा। जिसके कारण सामान्य लड़्कियां खुद को असहज महसूस करती हैं।

आपको बता दें घर से भाग कर बाल विवाह करने वाली लड़कियों के लिए जीना मुश्किल हो रहा है। भागकर बाल विवाह करने वाली लड़कियों को न तो मायके वाले रखना चाहते हैं और न ही ससुराल वाले। ऐसी स्थिति में लड़की बालिका गृह में रहने को मजबूर हो रही है। नादानी में उठाये गये कदम उनके जिंदगी के नासूर बन जाता है।पढ़ाई, लिखाई से लेकर सामाजिक जीवन खत्म हो जाता है। इसके बाद उन्हें को आपराधिक प्रवृति वाली लड़कियों के साथ जीवन गुजर बसर करना पड़ता है। इन लड़कियों के लिए रक्षा गृह जिंदगी जीने की नई राह बनाएगा।

संबंधित खबर -