रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन से सटे सिक्किम बॉर्डर पर जाकर करेंगे शस्त्र पूजा

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन से सटे सिक्किम बॉर्डर पर जाकर करेंगे शस्त्र पूजा

चीन के साथ भारत के गतिरोध के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सिक्किम में चीन बॉर्डर पर जाएंगे| रक्षा मंत्री कल दशहरे के मौके पर बॉर्डर पर जाएँगे| इसके बाद सेना के जवानों के साथ दशहरा भी मनाएंगे| मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री सिक्किम में कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे|

मंत्रालय ने कहा कि केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24-25 अक्टूबर को दार्जीलिंग और सिक्किम की दो दिवसीय यात्रा करेंगे| वह अपनी यात्रा के दौरान दशहरा पर शस्त्र पूजा भी करेंगे और सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित एक बुनियादी ढांचा परियोजना का उदघाटन करेंगे|

राजनाथ सिंह शनिवार को सुकना स्थित 33 कोर के लिए रवाना होंगें| वह रविवार को फिर सिक्किम में एलएसी के पास शेरथांग, नाथू ला और एनी आगे के इलाकों का दौरा करेंगे| मंत्री यात्रा के दौरान सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे| वह इस क्षेत्र में सीमा सड़क संगठन के प्रोजेक्ट स्वास्तिक के तहत कुछ बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे|

संबंधित खबर -