बिहार में डेंगू का कहर, सिवान और जहानाबाद में अधिक मामले

 बिहार में डेंगू का कहर, सिवान और जहानाबाद में अधिक मामले

बिहार में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को बिहार में डेंगू के 305 नए मामले पाए गए हैं। डेंगू के मामलों में राजधानी पटना के बाद जहानाबाद और सिवान जिले टॉप पर हैं। पटना में 265 नए केस हैं। जहानाबाद और सिवान में भी नए केस चिंताजनक है। सरकारी हॉस्पिटल्स में डेंगू के जो टेस्‍ट किए गए हैं, उसके आधार पर ही ये आंकड़े जारी किए गए हैं।

आपको बता दें सिवान जिले में डेंगू का कहर ऐसा टूटा है कि पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। यहां एक के बाद एक डेंगू से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। सिवान जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 400 के पार हो गयी है। इसके रोकथाम को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग का प्रयास कम दिख रहा है। मरीजों को न तो बेहतर उपचार मिल पा रहा है और न हीं उनका समुचित तरीके जांच हो पा रहा है।

जानकारी के अनुसार इस अक्टूबर के महीने में अब तक डेंगू के 4958 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 27 मरीज़ों की रिपोर्ट बिहार में पॉजिटिव मिली है। पटना में 15 दिनों के अंदर 3861 मामले आ चुके हैं। वहीं, नालंदा की बात करें तो अब तक डेंगू के 273 केस मिल चुके हैं। उसके बाद मुंगेर में 88, वैशाली में 74, गया में 70 और पूर्वी चंपारण में डेंगू के 51 केस सामने आए हैं। 

संबंधित खबर -