बिहार के 14 जिलों में बढ़ा डेंगू का खतरा, अब तक 11 लोगों की मौत

 बिहार के 14 जिलों में बढ़ा डेंगू का खतरा, अब तक 11 लोगों की मौत

बिहार  के 14 जिलों में डेंगू का खतरा बढ़ गया है I इन सभी जिलों में डेंगू के मरीज मिले हैं। नालंदा, रोहतास, जहानाबाद, सीवान, वैशाली, बेगूसराय, गया, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी पं चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, बांका और मुंगेर में डेंगू के डंक से लोग परेशान हैं। सोमवार को तीन नये रोगियों के साथ नालंदा जिले में अब तक डेंगू के 313 संक्रमित मिल चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार डेंगू से इलाज के दौरान पटना समेत अलग-अलग जगहों पर 11 लोगों की मौत हो गई है । राजगीर में जलजमाव वाले स्थानों पर गंबूसिया मछली छोड़ी गयी है। वहीं बिहारशरीफ शहर में भी मंगलवार को गंबूसिया मछली छोड़ी जाएगी।

राजगीर के अलावा बिहारशरीफ व पावापुरी में 52 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। 18 रोगी अब भी इलाजरत हैं। राजगीर के अलावा बिहारशरीफ, हरनौत व इस्लामपुर में डेंगू का प्रकोप है। वहीं रोहतास जिले में एक सप्ताह में करीब 15 केस सामने आया है। हालांकि डेंगू के केस निजी पैथोलॉजी केंद्रों जांच के दौरान सामने आया है। 

संबंधित खबर -