डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने BJP से बर्थडे पर गिफ्ट में माँगा ये चीज, कहा – अगर कुछ देना है तो यही दे दो

 डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने BJP से बर्थडे पर गिफ्ट में माँगा ये चीज, कहा – अगर कुछ  देना है तो यही दे दो

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने BJP से बर्थडे पर अनोखा गिफ्ट मांगा है। उन्होंने कहा कि अगर कुछ देना ही चाहते हो तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा ही दे दो। विशेष राज्य का दर्जा हर बिहारवाली के लिए जरूरी है। आपको बता दें कि तेजस्वी का कल 9 नवम्बर यानी बुधवार को जन्मदिन था। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में पटना स्थित ज्ञान भवन में नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बांटे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज मेरा जन्मदिन है और कार्यक्रम में आए हैं। आजकल मीडिया वाले सवाल पूछने लगे हैं कि अगर BJP वाले अगर आपको गिफ्ट दें तो आप क्या मांगोगे।

उसके बाद तेजस्वी ने कहा कि उन्हें गिफ्ट तो कुछ नहीं चाहिए, अगर कुछ देना चाहते हैं तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा ही दे दो। तेजस्वी यादव ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा हर बिहारी की जरूरत है। राज्य की 12 करोड़ जनता में वे भी शामिल हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना बहुत जरूरी है।

संबंधित खबर -