धनतेसर 2021 : जानिए धनतेरस पर खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

 धनतेसर 2021 : जानिए धनतेरस पर खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

धनतेरस 2021: इस साल दीपोत्सव की शुरुआत 2 नवंबर मंगलवार को धनतेरस से हो जाएगी। इसी दिन आयुर्वेद के जनक धन्वंतरि की जयंती श्रद्धा, उल्लास से मनाई जाएगी। धनतेरस पर परंपरा अनुसार खरीदारी के साथ धन के देवता कुबेर, मां लक्ष्मी, धन्वतंरि और यमराज का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। ग्रहीय योग इस बार धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभकारी रहेगा। इस दिन सोने-चांदी और घर के बर्तनों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

खरीदारी करने के शुभ मुहूर्त –

आपको बता दें धनतेरस का पूरा दिन खरीदारी के लिए शुभ होता है। इस साल धनतेरस के दिन सुबह 8 से 10 बजे के बीच खरीददारी के लिए बहुत शुभ समय रहेगा। दूसरा शुभ मुहूर्त सुबर 10:40 से दोपहर 1:30 के बीच रहेगा। इस समय लाभ और अमृत के शुभ चौघड़िया मुहूर्त उपस्थित रहेंगे। दोपहर 1:50 से 3 बजे के बीच भी खरीददारी के लिए स्थिर लग्न का शुभ मुहूर्त होगा। शाम 6:30 से रात 8:30 के बीच स्थिर लग्न का शुभ मुहूर्त रहेगा।

धनतेरस के पूजा विधि –

पूजास्थल में चावल या गेहूं की एक छोटी ढेरी बनाकर उस पर देसी घी का एक दिया जलाएं माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए तीन बार श्रीसूक्त का पाठ करें। मां लक्ष्मी सहित सभी देवी देताओं को भोग लगाएं।

संबंधित खबर -