धोनी के माता-पिता हुए कोरोना संक्रमित, रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती

 धोनी के माता-पिता हुए कोरोना संक्रमित, रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती

इंडिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी के माता-पिता की कोविड-19 से संक्रमित हो गए है। रांची में महेन्द्र सिंह धोनी के माता-पिता को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में धोनी के माता पिता का ईलाज चल रहा है।
धोनी के माता पिता का स्वास्थ्य अस्पताल प्रबंधक के मुताबिक सामान्य है। अस्पताल द्वारा उनके ऑक्सीजन लेवल को सही बताया जा रहा है तथा कोविड-19 संक्रमण का वायरस अभी उनके फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आइपीएल 2021 में व्यस्त है। अभी महेन्द्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान है और अभी वे मुंबई है। आज कोलकाता नाइटाराइडर्स से चेन्नई सुपर किंग्स का सामना होना है।
महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह रांची स्थित मेकॉन में वर्ष 1964 में जूनियर पद पर सर्विस मिलने के उपरांत वे झारखंड में रहने लगे है।
देष में कोरोना संक्रमितों की कुल 1,56,16,130 संख्या दर्ज की गई है। जिसमें से कोरोना संक्रमितों की 182,553 लोगों की मृत्यु हो गई है। इस समय अभी फिलहाल कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या देष में 21,57,538 है। महेंद्र सिंह धोनी पिछले वर्ष हुए दुबई में आईपीएल के पष्चात् अपने परिवार के साथ लगातार समय बिताए है।
कोरोना महामारी का प्रकोप झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। यहां मंगलावार के दिन कोरोना संक्रमितों के 4969 नये मरीज मिले है। जिससे राज्य में कोरोना संक्रिमतों की संख्या बढ़कर 172315 हो गई है। संवाददाता, ए बी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -