दीदीजी फाउंडेशन ने 51 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का किया वितरण

 दीदीजी फाउंडेशन ने 51 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का किया वितरण

पटना, 14 फरवरी सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने 51 जरूरतमंद लोगों के बीच आज कंबल का वितरण किया। दीदीजी फाउंडेशन ने राजधानी पटना के गौरीचक इलाका में 51 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका और समाजसेवी डा. नम्रता आनंद ने कहा, कोरोना काल में दिहाड़ीदार मजदूरों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। ठंड के मौसम में गर्म कपड़े की जरूरत सभी को है। ऐसे में 51 जरूरतमंदों में कंबल बांटा गया। उन्होंने बताया कि गरीबों की मदद से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है। समाज के लोगों को जरूतरतमंदों की मदद में आगे आना चाहिए। समाज में रहने वाले सभी व्यक्तियों का यह दायित्व है।


डा: नम्रता आनंद ने कहा, ठंड के मौसम में इस प्रकार का पुनीत कार्य अवश्य करना चाहिए, जिससे हमारे बीच रहने वाले असहाय गरीब बुजुर्गों को राहत मिल सके। आज इस ठंड के मौसम में बहुत असहाय एवं निर्धन लोग के पास ठंड से बचाव के कोई साधन नहीं है। दीदीजी फाउंडेशन की कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। कोई भी जरूरतमंद बेसहारा ठंड के कारण परेशान हो तो तत्काल उसकी सहायता करें।

आज के समय जरूरतमंद की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदो की सहायता करती रहनी चाहिए। दीदीजी फउंडेशन के सभी सदस्य हर पल गरीब जरूरतमंद की मदद के लिए नि:स्वार्थ भाव से खड़े रहते हैं। जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार कराई जा रही है। गरीब, असहाय लोगों को गर्म कपड़ा और कंबल घर पर पहुंचाया जाएगा। हमारी कोशिश रहेगी कि हम निरंतर जरूरमंद लोगो की मदद करें।

संबंधित खबर -