दीदीजी फाउंडेशन ने पटना की महापौर सीता साहू को किया सम्मानित

 दीदीजी फाउंडेशन ने पटना की महापौर सीता साहू को किया सम्मानित


लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने के लिए महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी का दर्जा मिलना जरूरी : डा. नम्रता आनंद
एकता का संदेश देता है होली का त्योहार : डा. नम्रता आनंद
पटना, 17 मार्च दीदी जी फाउंडेशन संस्थापिका ,राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित समाज सेविका डॉ नम्रता आनंद ने पटना की महापौर सीता साहू को सम्मानित किया है। राजधानी पटना के तैलिक उत्सव हॉल, जल्ला रोड महाराजगंज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने पटना की महापौर सीता साहू को अंगवस्त्र और फूल बुके देकर सम्मानित किया। डा. नम्रता आनंद ने सीता साहू के पैर छुकर आर्शीवाद लिया और उन्हें अबीर गुलाल लगाया। सीता साहू ने भी डा. नम्रता आनंद को अबीर-गुलाल लगाया और उन्हें आर्शीवाद दिया।


डा: नम्रता आनंद ने महिला शक्ति सीता साहू का उदाहरण् प्रस्तुत करते हुये कहा कि लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने के लिए महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी का दर्जा मिलना जरूरी है। साथ ही समाज को महिलाओं के प्रति अपनी सोच और नजरिए में भी बदलाव की जरूरत है।महिलाएं आज पुरुषों के वर्चस्व वाले क्षेत्रों में उनसे कदम से कदम मिलाकर काम कर रही हैं।उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। बस उनके हौसलों को पंख देने की जरूरत है। आज के समय में महिलाएं किसी भी पैमाने पर पुरुषों से कम नहीं हैं।अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली महिलायें आज अपने दम पर समाज में फैली कुरीतियों को मिटाकर और पुरुषों के साथ हर कदम पर साथ चलकर इतिहास रच रही हैं।


डा: नम्रता आनंद ने लोगों को होली की शुभकामना देते हुये कहा, होली का त्योहार एकता का संदेशदेता है। यह त्योहार आपसी सद्भावना का प्रतीक है। होली का रंग ऐसा रंग है जिसमें सभी मस्त मगन होकर लोग नाचते और गाते हैं। लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। होली मिलन समारोह एकता का प्रतीक है। यह त्योहार गिले-शिकवे को दूर करने का है। उन्होंने सभी से होली को सौहार्द एवं प्रेम से मनाने की अपील की।


इस अवसर पर मिसेज एशिया कॉनटिनेन्ट श्रीमती श्वेता झा समेत कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे। श्वेता झा ने लोगों को होली की शुभकामना देते हुये कहा,होली का त्योहार रंगों का त्योहार होने के साथ साथ आपसी प्रेम भाईचारे एवं सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार मे हमारे सभी धर्मों के साथ मिलजुल कर मनाने की एक अनोखी मिसाल भी दिखती है।

संबंधित खबर -