मुंगेर हिंसा पर डीआईजी मनु महाराज ने जारी किया बड़ा बयान

 मुंगेर हिंसा पर डीआईजी मनु महाराज ने जारी किया बड़ा बयान

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है| इसी बीच मुंगेर में हुई फायरिंग और युवक की मौत ने माहौल गरम कर दिया है| कथित तौर पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई पुलिस की गोलीबारी में युवक की मौत हुई, हालंकि पुलिस इससे साफ़ इनकार कर रही है| डीआईजी मनु महाराज का मामले में बड़ा बयान सामने आया है|

मुंगेर मामले पर डीआईजी मनु महाराज का साफ़ कहना है कि चुनाव को लेकर जारी की गयी गृह विभाग और कोविड-19 गाइडलाइन व धरा 144 का उल्लंघन किया गया| पुलिस ने फिर भी लोगों से बिना किसी कार्रर्वाई के शांतिपूर्ण मूर्ति विसर्जन का अनुरोध किया| लोगों ने पुलिस का सपोर्ट नहीं किया और माहौल खराब करने की कोशिश की गयी| उन्होनें पुलिस की गोली लगने के दावों को भी गलत बताया| कहा- पुलिस की तरफ से गोली नहीं चलाई गयी| इसका प्रमाण तमाम वायरल वीडियो है| किसी वीडियो में पुलिस की फायरिंग नहीं दिख रही फिर भी अगर कोई शिकायत मिलती है तो जांच कराएंगे|

संबंधित खबर -