Diwali 2021 : आज दिवाली पर जानिए महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने की शुभ मुहूर्त और पूजा – विधि

 Diwali 2021 : आज दिवाली पर जानिए महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने की शुभ मुहूर्त और पूजा – विधि

Diwali 2021 : आज 4 नवंबर को पूरे देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। दिवाली हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। दिवाली के दिन मुख्य तौर पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश की पूजा होती है। दिवाली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान हैं। भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देव हैं और माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। भगवान गणेश और महालक्ष्मी की कृपा से जीवन सुखमय हो जाता है। हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त में पूजा करना अतिशुभ मना जाता है। शुभ मुहूर्त में पूजा करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है। जानिए पूजा के शुभ मुहूर्त और पूजा – विधि

महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने की शुभ मुहूर्त और पूजा – विधि

पूजा का शुभ मुहूर्त -लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल मुहूर्त – 06:09 PM से 08:04 PM

लक्ष्मी पूजा निशिता काल मुहूर्त – 11:39 PM से 12:31 AM, नवम्बर 05

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 04, 2021 को 06:03 AM बजे

अमावस्या तिथि समाप्त – नवम्बर 05, 2021 को 02:44 AM बजे

महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा – विधि –

-दिवाली पर लक्ष्मी पूजा से पहले पूरे घर की साफ-सफाई कर लें। घर में गंगाजल का छिड़काव करें।

-घर को अच्छे से सजाएं और मुख्य द्वार पर रंगोली बना लें।

-पूजा स्थल पर एक चौकी रखें और उस पर लाल कपड़ा बिछाकर वहां देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें।

-चौकी के पास जल से भरा कलश रख दें।

-माता लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा पर तिलक लगाएं और उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं।

-दीपक जलाकर उन्हें जल, मौली,गुड़, हल्दी, चावल, फल, अबीर-गुलाल आदि अर्पित करें।

-इसके बाद देवी सरस्वती, मां काली, श्री हरि और कुबेर देव की विधि विधान पूजा करें।

-महालक्ष्मी पूजा के बाद तिजोरी, बहीखाते और व्यापारिक उपकरणों की पूजा करें।

-अंत में माता लक्ष्मी की आरती जरूर करें और उन्हें मिठाई का भोग लगाएं।

-प्रसाद घर-परिवार के सभी सदस्यों में बांट दें।

संबंधित खबर -