बिहार बोर्ड द्वारा डीएलएड फेस-टू-फेस स्क्रूटिनी आज से

 बिहार बोर्ड द्वारा डीएलएड फेस-टू-फेस  स्क्रूटिनी आज से

बिहार बोर्ड द्वारा डीएलएड (फेस-टू-फेस) सत्र 2019-21 के प्रथम वर्ष और सत्र 2018-20 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा में शामिल उन सभी अभ्यर्थियों को स्क्रूटिनी करने का मौका दिया गया है, जो किसी विषय के प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे छात्र अपनी उत्तरपुस्तिका की स्क्रूटिनी करवा सकते हैं। 

स्क्रूटिनी के लिए आवेदन नौ से 18 फरवरी तक किए जाएंगे। इसकी जानकारी बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी। उन्होंने कहा कि स्क्रूटिनी के लिए आवेदन केवल सैद्धांतिक विषयों के लिए लिए जाएंगे। इसके लिए दो सौ रुपए प्रति विषय शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन जमा करने में असुविधा होने पर समिति के हेल्पलाइन नंबर 0612-2232257 और 2232239 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।  

संबंधित खबर -