डीएनडी पर हुई बदसलूकी पर नॉएडा पुलिस ने प्रियंका गाँधी से मांगी माफी

 डीएनडी पर हुई बदसलूकी पर नॉएडा पुलिस ने प्रियंका गाँधी से मांगी माफी

गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) पुलिस ने रविवार को प्रियंका गांधी वाड्रा से माफी मांगी और कहा कि उसने शनिवार को डीएनडी फ्लाईओवर पर हुए हंगामे के दौरान कांग्रेस नेता के साथ हुई बदसलूकी की जांच के आदेश दिए हैं| यह घटना तब घटी थी जब प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ शनिवार की दोपहर हाथरस के रास्ते पर थीं|

कांग्रेस नेता हाथरस में हुई गैंगरेप की घटना से पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे,इस दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई, जिसमें एक पुलिस अधिकारी ने प्रियंका गांधी के कुर्ते को कंधे के पास से पकड़ा हुआ था| प्रियंका गांधी के साथ यूपी पुलिस के इस तरह के व्यवहार की जमकर आलोचना हुई|

बता दिया जाए कि शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) पुलिस के बीच हाथापाई हुई थी, जिस दौरान वह बुरी तरह से लड़खड़ा गई| हाथापाई में हेलमेट पहने पुलिसकर्मी ने 48 वर्षीय कांग्रेस महासचिव को उनके कुर्ते से पकड़कर डीएनडी टोल प्लाजा पर रोक दिया था| 

नोएडा पुलिस ने डीएनडी पर एक अनियंत्रित भीड़ को संभालने के दौरान प्रियंका गांधी के साथ हुई घटना पर गहरा अफसोस जताया है और कहा है कि हम प्रियंका गांधी से इस घटना के लिए माफी मांगते हैं| पुलिस ने एक बयान में कहा “पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) ने घटना का संज्ञान लिया है और एक वरिष्ठ महिला अधिकारी द्वारा जांच का आदेश दिया गया है| नोएडा पुलिस में हम महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं|”

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के बाद दंड देने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी|

संबंधित खबर -