डा. नीता मेहता को मिला डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2022

 डा. नीता मेहता को मिला डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2022

पटना, 11 अक्टूबर सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने समस्तीपुर के वुमेन्स कॉलेज में समाजशास्त्र में सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीता मेहता को डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2022 से सम्मानित किया है। दीदीजी फाउंडेशन ने हाल ही में राजधानी पटना में डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान का आयोजन किया था, जिसमें अलग-अलग विधाओं में निपुण 51 शिक्षकों को सम्मानित किया गया था। डा. नीता मेहता किन्ही कारणों से इस सम्मान समारोह में सम्मलित नहीं हो पायी थी।

दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने डा.नीता मेहता के समस्तीपुर स्थित आवास पर जाकर उन्हें मोमेंटो, सटिफिकेट और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। डा. नीता मेहता ने यह सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर की और दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद का शुक्रिया अदा किया है। उल्लेखनीय है कि डा. नीता मेहता को राज्यपाल ने ललित नारायण मिथिला यूनिवसिर्टी (एल.एन.एम.यू) में सीनेटर के रूप में नामित किया था। डा. नीता मेहता ने एल.एन.एम.यू दरभंगा की विभिन्न खेल गतिविधियों में चयनकर्ता के रूप में भी काम किया है।

इसके अलावा उन्होंने इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में भी चयनकर्ता के रूप में काम किया है। डा. नीता मेहता की देखरेख में 11 लोगों ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की गयी है। डा. नीता मेहता के लेख विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित किए गये हैं। उन्होंने कई सम्मेलनों और संगोष्ठियों में भाग लिया। डा. नीता मेहता की तीन पुस्तकें प्रकाशित की गयी हैं, जो छात्रों के लिए उपयोगी हैं। डा: नीता मेहता के पति अजय कुमार सिन्हाएल.एन.एम.यू में कार्यरत हैं।उनके पुत्र अभिनीत गौरव अमेरिका एक निजी कंपनी में हैं। जबकि बेटी अभिलाषा प्रिया कनाडा में एचआर के पद पर कार्यरत है।

संबंधित खबर -