हिन्दी सिनेमा की ड्रीम गर्ल आज मन रही हैं अपना 72वां जन्मदिन

 हिन्दी सिनेमा की ड्रीम गर्ल आज मन रही हैं अपना 72वां जन्मदिन

आज फिल्मों से लेकर राजनीति ​तक का सफर तय करने वाली हेमा मालिनी का जन्मदिन है। हेमा का जन्म 16 अक्टूबर, 1948 को हुआ था। हेमा आज 72 साल की हो गई हैं। हेमा मालिनी के जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कई खास बातें-

हेमा मालिनी ने बतौर बाल कलाकर अपने करियर की शुरुआत की थी। हेमा ​दक्षिण भारत से आती हैं। इसके बावजूद उन्होंने ​हिंदी सिनेमा में बड़ा नाम हासिल किया। उनके काम की मिसाल आज भी हिंदी सिनेमा में दी जाती है। हेमा के एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने चेन्नई के एक स्कूल में 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई की। इसी दौरान उन्हें फिल्मों के  ऑफर आने लगे थे। इसी वजह से उन्होंने 11वीं कक्षा के दौरान ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। वहीं ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने 10वीं की परीक्षा भी बाद में पास की थी।

हेमा मालिनी के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1961 में एक तेलुगू फिल्म ‘पांडव वनवासन’ में एक नर्तकी का किरदार निभाया था। इसके बाद साल 1968 में फिल्म ‘सपनों के सौदागर’ से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में लीड रोल राज कपूर ने निभाया था। इस फिल्म में हेमा मालिनी के काम को देखते हुए राज कपूर ने कहा था कि एक दिन वो फिल्म जगत का बहुत बड़ा सितारा बनेंगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही।

उसके बाद हेमा मालिनी ने साल 1970 में फिल्म ‘जॉनी मेरा नाम’ में काम किया, जो सुपरहिट रही। बस फिर क्या था यहीं से हेमा का​ फिल्मी सफर चल निकला।

इसके बाद उन्होंने साल 1972 में आई फिल्म ‘सीता और गीता’ में डबल रोल निभाया। ये फिल्म भी सुपरहिट रही और उन्होंने इसके लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया।  इसके बाद हेमा ने सैंकड़ों फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘शोले’, ‘ड्रीमगर्ल’, ‘सत्ते पे सत्ता’ और ‘किनारा’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं। 

संबंधित खबर -