पश्चिमी विक्षोभ आने से, घना कोहरा, झारखंड में बारिश व उत्तराखंड में अलर्ट जारी

 पश्चिमी  विक्षोभ आने से, घना कोहरा, झारखंड में बारिश  व उत्तराखंड में अलर्ट जारी

बिहार की राजधानी पटना में पश्चिमी विक्षोभ आने से एक बार फिर आकाश में आंशिक रूप से बादल नजर आ रहे है। दो से तीन दिनों तक इस तरह के मौसम का हाल बने रहने की उम्मीद है।


सक्रिय चक्रवात बंगाल की खाड़ी में होने के कारण आंशिक बढ़ोत्तरी बिहार के तापमान में हो सकती है। उत्तरी पूर्वी बिहार में खासतौर पर एक से दो डिग्री रात के तापमान में वृद्धि दर्ज का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
आज सुबह घना कोहरा पंजाब के अमृतसर में छाए रहने से विजिबिलिटी बहुत कम देखने को मिली। एक महिला ने जानकारी दी कि कोहरा ज्यादा होने की वजह से एक कदम आगे की चीजें भी हमें दिखाई नहीं देती है।


गत् शनिवार के दिन राजधानी दिल्ली व आसपास के जगहों पर घना कोहरा नजर आ रहा था। जिससे इन इलाकों में ठंड़ी बढ़ गयी है। कई इलाकों में कोहरा अधिक घना होने की वजह से एक मीटर दूर भी दिखाई नहीं पड़ता है। स्काइमेट वेदर के मुताबिक झारखंड, बिहार व पश्चिमी बंगाल में सप्ताह के मध्य से ठंडी बढ़ने के अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ओडिशा , झारखंड, मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़, तेंलगाना, तमिलनाडु व महाराष्ट्र में पंद्रह फरवरी के बाद बेमौसम बारिश होने की संभावना बतायी गयी है। सोलह से बीस फरवरी के दौरान इस राज्यों में गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

संवाददाता, एबी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -