बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा, हमने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया, लेकीन अर्जुन ने धोखा दे दिया

 बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा, हमने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया, लेकीन अर्जुन ने धोखा दे दिया

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज छह साल बाद बिहार विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए रैली को संबोधित किया। इसके दौरान लालू प्रसाद ने कहा हमने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। अपने भाषण में लालू यादव ने नीतीश कुमार को जमकर खरी खोटी सुनाई। इसके साथ ही लालू यादव ने कहा कि 2015 के चुनाव में राजद को नीतीश कुमार की पार्टी से ज्यादा सीट मिला था। जनता ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना दिया था।

ad desi salsa

लालू प्रसाद यादव ने आगे कहा कि हम चाहते तो तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना देते। लेकिन नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बना दिया। लेकिन अर्जुन काम का नही निकला। वह धोखा दे दिया और भाजपा की गोद में चला गया। इसीलिए उसका नाम पलटू राम रख दिया। उसके बाद लालू यादव ने अपने ठेठ अंदाज में कहा कि जदयू का उम्मीदवार बम का कांड का आरोपी है। लेकिन तारापुर की जनता समझदार है। लालू ने कहा कि उन्हें रिजल्ट का इंतजार रहेगा।

ad desi salsa

वहीं, लालू प्रसाद यादव ने अपने विसर्जन वाले बयान पर सफाई भी दी। उन्होने कहा कि जदयू की सरकार का विसर्जन करने की बात कही थी। इसपर नीतीश कुमार कहने लगा कि गोली मार दो। अरे हम काहे गोली मारेंगे तुम अपने मर जाएगा। लालू यादव ने मंच से अपने भाषण में कहा कि नीतीश कुमार ने उस समय कहा था कि जो विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे पर समर्थन करेगा उसी के साथ रहेंगे। लेकिन कुर्सी के लिए भाजपा के गोद में जाकर बैठ गये। लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार किसी एक के साथ टिक नहीं सकते। यह लड़ाई सरकार और जनता के बीच में है। क्योंकि नीतीश कुमार जनता को देखकर भड़क जाते हैं। इसकी वजह यह है कि नीतीश कुमार जनता से डह गये हैं।

संबंधित खबर -