दूसरे चरण के चुनाव के दौरान कई जगह खराब मिलें EVM, VVPAT पर नहीं मिले प्रत्याशियों के नाम व सिंबल

 दूसरे चरण के चुनाव के दौरान कई जगह खराब मिलें EVM, VVPAT पर नहीं मिले प्रत्याशियों के नाम व सिंबल

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है| राज्य के कई जिलों में EVM ख़राब होने से वोटिंग देर से शुरू हुई| कई बूथों पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान में विलम्ब हुआ| खगड़िया के एक मतदान केंद्र पर वीवीपैट पर प्रत्याशियों के नाम व सिम्बल ही नहीं थे| बाद में उसे बदल कर मतदान शुरू कराया गया|

मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया की बेलदौर विधानसभा सीट के मध्य विद्यालय महिनाथनगर मतदान केंद्र पर वीवीपैट पर प्रत्याशियों के नाम व सिम्बल ही नहीं थे| बाद में उसे बदल कर मतदान शुरू कराया गया|

दरभंगा के बूथ 89 पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान रुक गया है| उधर गोपालगंज सदर विधानसभा के बूथ संख्या 121 व 136 पर भी ईवीएम खराब होने के कारण मतदान प्रभावित हुआ है| बछवाड़ा के बूथ 121 पर ईवीएम खराब मिला है| सारण के मांझी व पूर्वी चम्पारण के चकिया में भी बूथ खराब मिलें|



संबंधित खबर -