पूर्वी चंपारण : पिता से परेशान होकर दो सगी बहनों ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

 पूर्वी चंपारण : पिता से परेशान होकर दो सगी बहनों ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के फुलवार उत्तरी पंचायत के गम्हरिया गांव में दो सगी बहनों ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली I बड़ी बहन मुस्कान 18 वर्ष की थी जिसका शव किचेन में मिला I वही, छोटी बहन सुनीता 15 वर्ष की थी उसका शव हॉल में लटका हुआ था। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना बुधवार करीब ग्यारह बजे दिन की है। मकान का सिर्फ मेन गेट बंद था। 

बंजरिया SHO संजय चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच के दौरान यह बात सामने आयी है कि बेटियों ने पिता के व्यवहार से तंग आकर अपनी जान दे दी। दोनों लड़कियों के पिता चन्द्रशेखर सिंह ने दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा हैं दोनों लड़कियों ने अपने दादा द्वारिकानाथ सिंह को सुबह खाना खिलाया तथा दादा के सोने चले जाने के बाद ओढ़नी के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय चंद्रशेखर सिंह अपनी दूसरी पत्नी को बुलाने बुधवार को सुबह रामगढ़वा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव गए थे। वहां से लौटने के बाद कमरे का दरवाजा खटखटाया गया तो कमरा नहीं खुला। ग्रामीणों के सहयोग से दरवाजा तोड़ कर देखा गया तो दोनों बहनें ओढ़नी के सहारे लटकी पाई गई। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया I

संबंधित खबर -