उपचुनावों के लिए भी बंद हुए प्रचार, मध्य प्रदेश,गुजरात व यूपी में 3 नवंबर को डाले जाएँगे वोट

 उपचुनावों के लिए भी बंद हुए प्रचार, मध्य प्रदेश,गुजरात व यूपी में 3 नवंबर को डाले जाएँगे वोट

बिहार विधानसभा चुनाव के दुसरे चरण के साथ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के साथ कई और राज्यों में हो रहे विधानसभा उपचुनावों के लिए भी प्रचार रविवार शाम को 6 बजे समाप्त हो गया| दुसरे चरण के चुनाव के तहत बिहार में तीन नवम्बर को 94 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है तो वहीँ मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में 54 सीटों पर हो रहे उपचुनावों के लिए 3 नवम्बर को मतदान होगा|

इनमें सबसे महत्वपूर्ण मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है| यहाँ 355 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 63,67,751 मतदाता करेंगे|राज्य में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं| गुजरात में आठ, उत्तर प्रदेश में सात,झारखंड,कर्नाटक,नागालैंड,ओडिशा और तेलंगाना में दो-दो सीटों पर चुनाव हो रहे हैं| छत्तीसगढ़ और हरियाणा में एक-एक सीट पर चुनाव होंगे|

संबंधित खबर -