बिल गेट्स को पछाड़ एलन मस्क बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति

 बिल गेट्स को पछाड़ एलन मस्क बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति

टेस्ला के प्रमुख और बिलिनेयर एलन मस्क माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए है। 49 वर्ष के एलन मस्क की नेटवर्थ 7.2 अरब डॉलर बढ़कर 127.9 अरब डॉलर हो

Bill Gates - Wikipedia

गई है। टेस्ला के शेयरों में भारी उछाल होने के कारण उनकी नेटवर्थ में बढ़ोतरी हुई।
एलन मस्क ने नेटवर्थ में इस साल जोड़े 110.3 अरब डॉलर
एलन मस्क ने इस साल अपनी नेटवर्थ में करीब 110.3 अरब डॉलर जोड़े हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक जनवरी में अमीरों की रैंकिंग में वह 35वें स्थान पर थे लेकिन अब वह दूसरे नंबर पर आ गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक शनिवार को 183 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ जेफ बेजोस पहले नंबर पर थे। 128 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स दूसरे नंबर पर थे, जहां अब एलन मस्क आ गए हैं। 105 अरब डॉलर के साथ बर्नार्ड अर्नाल्ड चौथे

Tesla CEO Elon Musk says his Twitter DMs are mostly for swapping memes -  The Verge

नंबर पर और 102 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मार्क जुकरबर्ग पांचवें नंबर पर हैं।
तेजी से बढ़ी एलन मस्क की संपत्ति
वेबसाइट मुताबिक इस साल अब तक जेफ बेजोस की संपत्ति में 67.7 अरब डॉलर, बिल गेट्स की संपत्ति में 14.5 अरब डॉलर और एलन मस्क की संपत्ति में 93.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस साल अब तक सबसे ज्यादा एलन मस्क की संपत्ति में ही तेजी आई है।


PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE
STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES
DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984319136INSTAGRAM-https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h583n

संबंधित खबर -