पंचायत चुनाव में दिखा महिलाओं का उत्साह, मुजफ्फरपुर में पहले दिन दाखिल नामांकन में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा

 पंचायत चुनाव में दिखा महिलाओं का उत्साह, मुजफ्फरपुर में पहले दिन दाखिल नामांकन में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा

पंचायत चुनाव में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। मुजफ्फरपुर में पहले चरण के पहले दिन दाखिल नामांकन में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। जिले के सरैया और मड़वन प्रखंडों के 43 पंचायतों में प्रथम चरण में चुनाव जारी हैं। जिसके लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जा रहा है। दोनो प्रखंडों में भरे गये पर्चे में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक है।

बता दें कि नामांकन के पहले दिन मुजफ्फरपुर में दोनों प्रखंडों में कुल 239 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। सरैया प्रखंड में कुल 145 नामांकन भरे गए जिनमें महिलाओं की संख्या 94 और पुरुषों की संख्या 51 रही। मड़वन प्रखंड में भी महिलाएं नामांकन भरने में आगे रहीं। यहां कुल 94 पर्चा दाखिल किए गए जिनमें महिलाओं की संख्या 56 और पुरुषों की संख्या 38 रही। कुल मिलाकर 239 अभ्यर्थियों में 150 महिलाएं हैं।

जानकारी के मुताबिक, आपको बता दें कि दोनों प्रखंडों में आज दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन दाखिल किया जा रहा है। सरैया SDPO राजेश शर्मा ने बताया है कि सरैया थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार और करजा थानाध्यक्ष मणि भूषण कुमार के नेतृत्व में केंद्रों पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही CCTV कैमरे से पूरे नामांकन प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस विशेष रूप से चौकस है।

संबंधित खबर -