जब से हमें काम करने का मौका मिला लड़कियों की शिक्षा के लिए विशेष योजनाएं चलाई : CM नीतीश कुमार

 जब से हमें काम करने का मौका मिला लड़कियों की शिक्षा के लिए विशेष योजनाएं चलाई : CM नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब से हमें काम करने का मौका मिला लड़कियों की शिक्षा के लिए विशेष योजनाएं चलाई। पहले हाई स्कूलों में लड़कियां कम पढ़ती थीं। हमने अपने पहले कार्यकाल में लड़कियों के लिए पोशाक और साइकिल योजना चलाई, जिससे स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ अपने स्तर से भी आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि दहेज लेने से बड़ा अन्याय कोई दूसरा नहीं है।

आपको बता दें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह बात मगध महिला कॉलेज परिसर में नवनिर्मित छात्रावास के उद्घाटन के मौके पर अपना संबोधन दे रहे थे।

संबंधित खबर -