टिकरी बाॅर्डर पर फांसी लगाकर किसान ने जान दे दी

 टिकरी बाॅर्डर पर फांसी लगाकर किसान ने जान दे दी

दिल्ली की अलग-अलग बाॅर्डर पर कृषि कानूनों को केंद्र सरकार से वापस लेने की मांग पर पिछलें 73 दिनों किसान आंदोलन जारी है। इस दरम्यान् देर रात एक किसान ने दिल्ली हरियाणा टिकरी बाॅर्डर पर एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक किसान कर्मबीर ने आत्म हत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखा है। सुसाइड नोट में केंद्र सरकार के खराब रवैये से परेशान होने की बात कही है।


सुसाइड नोट में कर्मबीर किसान ने लिखा कि किसान यूनियन जिन्दाबाद। प्यारे किसान भाइयों केंद्र सरकार कृषि कानून पर तारीख पर तारीख देती है इससे कानून कब रद्द होगें इसका अंदाजा नही लगाया जा सकता है। ये काले कानून जब तक रद्द नहीं हो जाते है, तब तक हम यहां से नही हटेंगे।

आपको ज्ञात कि टिकरी बाॅर्डर पर कुछ ही दिन पहले जय भगवान किसान ने जहर खा लिया था। संजय गांधी अस्पताल में किसान को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ईलाज के दौरान किसान की मौत हो गयी थी। किसान जय भगवान ने भी देशवासियो के नाम एक पत्र जहर खाने से पहले लिखा था।

संवाददाता, एबी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -