किसानों का भारत बंद : भारत बंद को लेकर दिल्ली से सटी सीमाओं, पंजाब, बिहार समेत देश के कई राज्यों में रोड प्रदर्शन जारी

 किसानों का भारत बंद : भारत बंद को लेकर दिल्ली से सटी सीमाओं, पंजाब, बिहार समेत देश के कई राज्यों में रोड प्रदर्शन जारी

आज किसानों का भारत बंद है। भारत बंद को लेकर दिल्ली से सटी सीमाओं, पंजाब, बिहार समेत देश के कई राज्यों में प्रदर्शन रोड जारी है।भारत बंद को किसानों के अलावा कई राजनीति दलों और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले 40 से अधिक किसान संगठनों के निकाय संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का आह्वान किया है।

बता दें एसकेएम ने गाइडलाइन जारी की हैं और सभी से हड़ताल में शामिल होने का आग्रह किया है।इसके अलावा एसकेएम ने कहा कि भारत बंद के दौरान सभी सरकारी और निजी कार्यालय, स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान, दुकानें, उद्योग और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान के साथ सार्वजनिक कार्यक्रम पूरे देश में बंद रहेंगे।सिर्फ अस्पताल, मेडिकल स्टोर, राहत और बचाव कार्य सहित सभी आपातकालीन प्रतिष्ठानों और आवश्यक सेवाओं और व्यक्तिगत और चिकित्सा आपात स्थितियों में भाग लेने वाले लोगों को काम करने की अनुमति रहेंगी।

बिहार में राजद नेता मुकेश रौशन और पार्टी के अन्य सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने 3 कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में हाजीपुर में विरोध प्रदर्शन किया। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर दिखा ट्रैफिक जाम, महात्मा गांधी सेतु पर आवाजाही भी प्रभावित किया है।

इन विपक्षी पार्टियों का भारत बंद में समर्थनमिलरहा हैं। जैस कि कांग्रेस, आरजेडी(RJD),आम आदमी पार्टी(AAP), मायावती की बहुजन समाज पार्टी(BSP), समाजवादी पार्टी(SP) और लेफ्ट पार्टियों ने भी भारत बंद का साथ देने का ऐलान किया है। वही, किसान संगठनों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध जारी रखते हुए भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों के भारत बंद के कारण उत्तर प्रदेश से गाजीपुर सीमा की ओर यातायात बंद कर दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

संबंधित खबर -