समस्तीपुर में किसानों ने शुरू किया रंगीन फूलगोभी की खेती, रंगीन गोभी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार

 समस्तीपुर में किसानों ने  शुरू किया रंगीन फूलगोभी की खेती, रंगीन गोभी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार

बिहार के समस्तीपुर जिले में किसानों ने रंगीन फूलगोभी की खेती को करना शुरू किया है। इसका लाभ भी किसानों को अच्छा मिला है। आने वाले समय में किसान इसे ज्यादा से ज्यादा खेतों में लगाएंगे। आपको बता दें सामान्य फूलगोभी की तुलना में इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाएं जाते हैं। जो मानव शरीर के लिए लाभकारी हैं। यह बात डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा के सह निदेशक अनुसंधान एवं अखिल भारतीय समन्वित फल अनुसंधान परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. संजय कुमार सिंह ने कही।

उन्होंने बताया कि पीले रंग की फूलगोभी को कैरोटीना तो गुलाबी बैंगनी फूलगोभी को एलेनटीला के नाम से जाना जाता है। यह गोभी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार होती है। कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि बिहार के किसान फिलहाल रंगीन गोभी के बीज को ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं। उन्होंने बताया इस साल बिहार के कई जिले से जुड़े किसानों ने रंगीन फूलगोभी की खेती करके अच्छा मुनाफा कमाया है।

कृषि वैज्ञानिकों ने बताया, पीले रंग की फूलगोभी को कैरोटीना तो गुलाबी बैंगनी फूलगोभी को एलेनटीला के नाम से जाना जाता है। यह गोभी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार होती है। इसके अलावा, रंगीन फूलगोभी में औषधीय गुण अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है। जबकि पीली फूलगोभी में प्रचूर मात्रा में विटामिन A व C पाया जाता है जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है। बैंगनी फूलगोभी में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जिसमें पाचन तंत्र को नियंत्रित करने के लिए कैल्शियम क्लोराइड और विटामिन्स जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं।

संबंधित खबर -