महिला सिपाही को बीएमपी जवान ने गोल मार कर हत्या किया फिर स्वयं को भी मौत के गले लगा लिया

 महिला सिपाही को बीएमपी जवान ने गोल मार कर हत्या किया फिर स्वयं को भी मौत के गले लगा लिया

बीएमपी के जवान अमर सुब्बा (36) गोरखा बटालियन के सिपाही महिला बैरक में घुसकर अपनी इंसास रायफल से महिला सिपाही वर्षा तितुंग तमांग (26) को गोली मार कर हत्या कर दी। यह घटना सुबह आठ बजे बीएमपी-1 कैंपस में हुई। अमर सुब्बा महिला सिपाही को चार गोली मारने के बाद अपने आप को कनपटी पर गोली मार कर खुद को भी समाप्त कर लिया। 


मौके पर पहुंची पटना पुलिस को घटना स्थल से पांच खोखे बरामद हुआ है। बैरक में देखने से पता चलता है कि महिला सिपाही पहले गिरी उसके बाद पुरूष जवान गिरा है। दोनों मृतक दार्जिलिंग के रहने वाले बताये जाते है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों में अफेयर काफी दिनों से था। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर इन्कार करने पर पुरूष सिपाही ने महिला सिपाही को गोली मार दी। गोली की आवाज से कैंपस में लगी पगली घंटी बज गयी। बैरक के पास पूरा कैपस पहुंच गया। दोनों के शव बैरक के अंदर पड़े हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल जुट गयी है। लगभग चार घंटे जांच करने के बाद बाहर आये और मीडिया को ब्रीफ किया। 


घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिवार व रि0ष्तेदार बाइक से बीएमपी पहुंच कर अंदर जाकर दोनों के दोनों के षवों का देखा। इसके बाद बिहार एसोसिएषन के अधिकारी पहुंचे। काफी देर तक जांच करने के बाद पुलिस ने दोनों शवां को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

संवाददाता, एबी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -