पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड चली गोली 

 पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड चली गोली 

राजधानी पटना में बीते दिन बुधवार की देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। एक के बाद एक कुल 8 राउंड गोली चली। हालांकि, इस फायरिंग में किसी भी व्यक्ति को गोली नहीं लगी है। यह वारदात बाबा चौक के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार वारदात की वजह वर्चस्व को लड़ाई है। जो अपराधियों के दो गुटों के बीच हुई।

आपको बता दें बाबा चौक के जिस हिस्से में फायरिंग हुई, वो पाटलिपुत्रा थाना के तहत आता है। जबकि, सूचना मिलने पर पाटलिपुत्रा के साथ ही शास्त्री नगर थाना की पुलिस टीम भी पहुंची थी। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि एक गुट बाबा चौक तो दूसरा गुट रवि चौक इलाके के रहने वाले युवकों का था।

स्थानीय लाेगाें ने बताया दोनों गुटों के बीच पहले जमकर मारपीट हुई। उसके बाद एक के बाद एक कुल 8 राउंड फायरिंग हुई। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लाेग डर गए। उन्हें बड़ी अनहाेनी की डर सताने लगा। तब जाकर पुलिस को कॉल किया। वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद ही पाटलिपुत्र और शास्त्री नगर थाना की पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार फायरिंग करने वालों की पहचान हो गई है। साेनू और उसके लोगों ने ही बैक टू बैक फायरिंग की।

संबंधित खबर -