PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले में 150 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज, रास्ते में बाधा उत्पन्न करने का आरोप

 PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले में 150 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज, रास्ते में बाधा उत्पन्न करने का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि पंजाब के फिरोजपुर जिले के कुलगढ़ी पुलिस थाने में यह FIR दर्ज की गई है। दर्ज FIR में इन सभी लोगों पर पीएम मोदी के रास्ते में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया है।

बताया जा रहा है PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक का मामला एक बड़ा मुद्दा बन गया है।अब पंजाब सरकार इन लोगों को जल्द गिरफ्तार कर सकती है। इसको लेकर किसान संगठनों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।पंजाब सरकार ने गृहमंत्रालय को बताया है कि इस मामले में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन सभी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के तहत केस दर्ज किया गया है।

आपको बता दें इस धारा के तहत दोषी पाए जाने पर 200 रुपए तक का आर्थिक दंड लगाया जा सकता है। यह एक जमानती धारा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में हुई चूक मामले में आज शुक्रवार को बठिंडा के SSP को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। गृह मंत्रालय ने एसएसपी से एक दिन भीतर जवाब मांगा है।

संबंधित खबर -